फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: दुर्गा माता मंदिर भेरा जलास में यज्ञ व भंडारा आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव भेरा जलास स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में रविवार को गत वर्षों की ही तरह लोक कल्याण के लिए वार्षिक यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के साथ ही जिले भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए मंदिर में राम परिवार के दर्शन कर माथा टेका। उसके उपरांत भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दिन भर मंदिर में भजन कीर्तन होता रहा। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भगवान की महिमा का गुणगान करती रहीं। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रधान सुमित कुमार बाली ने बताया कि क्षेत्र में सबसे प्राचीन मंदिर है। विराजमान मां दुर्गा ने हमेशा ही पाकिस्तानी गोलाबारी में गांव निवासियों की रक्षा कि है जिसे हमने आपरेशन सिन्दूर में स्वयं देखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें