फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: डीसी ने की स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डिप्टी कमिश्नर पुंछ अशोक कुमार शर्मा ने शनिवार को नगर स्थित डाक बंगला में स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस शफकत हुसैन भट, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ताहिर मुस्तफा मलिक और जिला प्रशासन, पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ताहिर मुस्तफा मलिक ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया। जिसमें विभागों की जिम्मेदारियों और तैयारियों में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला गया। डिप्टी कमिश्नर ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की सजावट, बैठने की व्यवस्था, माइक व्यवस्था, शहनाई वादन, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाहन पार्किंग, आग से सुरक्षा के उपाय, बैरिकेडिंग, मेहमानों के लिए जलपान और मेहमानवाजी, बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति, सरकारी इमारतों पर रोशनी और कार्यक्रम स्थल के आसपास सफाई अभियान सहित सभी प्रमुख इंतजामों की समीक्षा की। डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने को कहा। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्पोर्ट्स स्टेडियम, पुंछ में आयोजित किया जाएगा। जहां मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और विभिन्न टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत औपचारिक मार्च-पास्ट के दौरान सलामी लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें