फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ के खूबसूरत पर्यटन स्थल नूरपुर में पहुंचने लगे बाहरी राज्यों के पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील में स्थित खूबसूरत पर्यटन स्थल नूरपुर में बाहरी क्षेत्रों के पर्यटक गर्मी से राहत पाने और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। जिनमें दिल्ली से आए कुछ पर्यटक भी शामिल हैं जो नूरपुर की खूबसूरती को देख खुशी के साथ ही हैरान हो गए। बोले, पुंछ में भी इतनी हसीन वादियां और हरे भरे मैदान हैं। इन पर्यटकों सुधीर जुत्शी, पूजा जुत्शी, सिंधू शर्मा, आकाश आदि का कहना है। हमने तो जम्मू कश्मीर के केवल कश्मीर के ही पर्यटन स्थलों को देखा था। हमें तो पता ही नहीं था कि पुंछ में भी इतने खूबसूरत, रमणीय स्थल होंगे। नूरपुर आकर हमें ऐसा लग रहा है कि यह कश्मीर की खूबसूरती से किसी प्रकार कम नहीं है। बस ऐसे क्षेत्रों के विकास की जरूरत है। हम जम्मू-कश्मीर, उपराज्यपाल और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह पुंछ जिले के नूरपुर जैसे सभी पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार करें, सड़क सम्पर्क बेहतर बनाएं, यहां पीने के पानी की व्यवस्था करें, अच्छे अच्छे रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया आदि स्थापित करें ताकि यहां का पर्यटन बढ़े, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें