फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित आतंकियों को लांचिंग पैडस पर पहुंचाने में जुटी पाकिस्तान खूफिया एजैंसी,इस पार घुसपैठ कराने के पाक सेना को निर्देश,

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ।पिछले कई दशकों से छदम युद्ध और आतंकवाद से भारत को नुकसान पहुंचने में नाकाम हो चुके पाकिस्तान ने अब कोरोना को भारत के खिलाफ हाथियार के तोर पर प्रयोग करने की नापाक योजना बना ली है।जिसके चलते पिछले एक 20दिनों से पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में मोजूद कोरोना संक्रामित आतंकियों को आतंकी प्रशिक्षण शिविरों से निकाल कर पाकिस्तानी खूफिया एजैंसी आई एस आई उन्हें नियंत्रण रेखा से सटे लांचिंग पैडस पर पहुंचाने में जुटी हुई है ताकि इन कोरोना संक्रामित आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करा कर किसी तरह कश्मीर घाटी तक पहुंचाया जा सके।सूत्रों की माने तो इस समय पुंछ जिले में बालाकोट से लेकर सावजियां तक स्थित लांचिंग पैडस में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रामित आतंकियों को पहुंचा दिया गया है।ऐसे आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए ही पाक सेना लगातार नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चोकियों और रिहाईशी इलाकों में भारी गोलाबारी को अंजाम दे रही है।सूत्रों के अनुसार कोरोना संक्रामित आतंकियों को अन्य आतंकियों से अलग रखने के लिए उन्हें लांचिंग पैडस के निकटवर्ती धार्मिक स्थलों/मसजिदों में रखा जा रहा है क्योंकि पाकिस्तानी सेना ऐसे आतंकियों के साथ सीधे सम्पर्क में आने से इंकार कर चुकी है।सूत्रों का कहना हैकि पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में आतंकी शिविरों में मोजूद करीब अस्सी प्रतिशत कश्मीर अर्थात इस पार से गए आतंकी कोरोना से संक्रामित हो चुके हैं जिनमें से कई ऐसे आतंकी भी शामिल हैं जिनका अभी प्रका प्रशिक्षण भी पूरा नहीं हुआ है परन्तू पाकिस्तानी खूफिया ऐजैंसी ऐसे आतंकियों को भी प्रशिक्षण शिविरों से निकाल कर लांचिंग पैडस तक पहुंचा रही है।इसके पीछे पाकिस्तानी खूफिया एजैंसी और सेना की मंशा भारतीय क्षेत्र में कोरोना का संक्रामण बढ़ा कर ज्यादा से ज्याद नुकसान करवाना है।अगर तो ऐसे कोरोना संक्रामित आतंकी घुसपैठ करने में सफल हो जाते हैं तो उन्हें पीर पांचाल को पार कर कश्मीर में प्रवेश करना होगा अगर ऐसे आतंकी घुसपैठ करते हुए मारे भी जाते हैं तो उनके शव को एंव उनके हथियारों आदि को उठाने वालों के कोराना संक्रामित होने की पूरी संभावना बननी है जिससे पाकिस्तान की नापाक हरकत कुछ हद तक पूरी हो सकती है। हालांकि पाकिस्तान की किसी भी प्रकार की नापाक हरकत को भारतीय सेना की तरफ से नाकाम बनाया जा रहा है।परन्तू आने वाले दिनों में पाकिस्तान के कोरोना संक्रामित आतंकियों को घुसपैठ करने के मंसूबों को लेकर सुरक्षाबलों को ओर स्तर्कता बरतने के साथ कई प्रकार के अन्य उपाय करने की भी जरूरत है।गोरतलब हैकि कुछ दिन पहले ही नियंत्रण रेखा से सटे कीरनी क्षेत्र के कुछ लोगों ने उस पार पाक सेना की चोकियों के पास स्थित मसजिद में दस पंद्राहं लोगों की गतिविधियों के बारे में अमर उजाला को जानकारी दी थी कि उस मसजिद के पास से ही पाक सेना की तरफ से क्षेत्र में गोलाबारी की जा रही है और मसजिद में कई लोग सुबह शाम अंदर बाहर निकलते दिखाई देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें