फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ जिला तायकवंडो एसोसिएशन ने अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया,खिलाड़ियों ने दिया नो ड्रग्स का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर शनिवार को पुंछ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से नशा विरोधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ताइक्वांडो कोच राजिंदर सिंह और एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने नशीली वस्तुओं के सेवन से होने वाली शारीरिक एवं मानसिक हानि पर अपने विचार प्रकट करते हुए लोगों को नशों से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का आग्रह किया। कोच राजिंदर सिंह ने कहा कि पुंछ में बड़ी संख्या में युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। इससे समाज को बहुत बड़ी हानि हो रही है। सबको मिल कर नशे को समाज से दूर करने के प्रयास करने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें