संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में गणतंत्र दिवस के चलते हर तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। नगर की नाकेबंदी कर दी गई है।
हर रास्ते पर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की तरफ से विशेष नाके लगाए गए हैं।
यहां वाहन एवं उनमें सवार यात्रियों, चालकों की सघन जांच और पहचान पत्र देखने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।