फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका ने बाजारों में की ओचक छापेमारी पांच किलो ग्राम पालिथीने के लिफाफे जब्त किए,दर्जनों चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। रमजान माह के चलते उपायुक्त इंद्रजीत के निर्देश पर नगर पालिका ने नगर के बाजारों में शनिवार को छापामार कार्रवाई की। इस दौरान खाद्य नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों दुकानदारों के चालान काटे। कई दुकानों पर प्रयोग में लाए जा रहे करीब पांच किलो पालिथीन के लिफाफे जब्त करते हुए दुकानदारों से जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद उपायुक्त ने निर्देश पर एग्जीक्यूटिव अधिकारी मुशताक अहमद की अगुवाई में बाजारों में छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान सब्जी, फलों, मिठाइयों, किराना, मांस, अंडे और बेकरी की दुकानों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में गले सड़े फल एवं सब्जियां मौके पर नष्ट की गईं। जबकि अभियान के दौरान दुकानदारों को खाने पीने की वस्तुओं को ढक कर रखने, निम्न गुणवत्ता का सामान न बेचने, हर वस्तु के साथ मूल्य चिपकाने और दुकानों पर मूल्य सूची लगाने और बासी फल एवं सब्जियां न बेचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें