पुंछ दोरे के दोरान सुरक्षा व्योवस्था का जायाजा लेते आई जी पी एंव अन्य पुलिस अधिकारी
- फोटो : POONCH
पुंछ। जिले के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन आईजीपी जम्मू जोन मुकेश कुमार सिंह ने डीआईजी राजोरी-पुंछ विवेक गुप्ता और एसएसपी रमेश अंगराल को साथ लेकर जिले में नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में लगी सेना की 10 ब्रिगेड और 93 इंफैंट्री ब्रिगेड के कमांडरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नियंत्रण रेखा के हालात के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही हालात का जायजा लिया।
आईजीपी ने नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों के गण्यमान्य लोगों एवं नेताओं से भी मुलाकात की। इसके बाद आईजीपी ने अन्य पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर सुरनकोट तहसील के चंडीमाड़ा, बफलियाज और बैहराम गल्ला का दौरा किया। उसके बाद उन्होंने जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगलरोड पर पोशाना और पीर की गली पुलिस चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही वहां तैनात अधिकारियों और जवानों को सतर्क रहने, हर आने जाने वाले वाहन पर नजर रखने और लोगों के साथ मित्र भाव रखने के निर्देश दिए। इससे पहले मंगलवार सुबह आईजीपी ने पुंछ के एएसपी खालिद अमीन को पदोन्नत करते हुए उन्हें एसएसपी का रैंक लगाया।