फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने 13 दिव्यांगों को प्रदान की स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को पुंछ दौरे के दौरान 13 दिव्यांगों को सरकारी सहायता के तौर पर आत्मनिर्भर भारत हेतु तीन-तीन पहिया वाली स्कूटी प्रदान की। नियंत्रण रेखा के गांव सलोत्री निवासी दिव्यांग रमेश दत्ता, नंगाली निवासी जरीना अख्तर आदि ने कहा कि अब उनका जीवन आसान बन सकेगा। बचपन से दोनों पैर से कमजोर रोमेश दत्ता ने कहा कि हमें दिव्यांग होने के कारण काफी परेशानियों होती थीं। अब हमें इसका काफी लाभ मिलेगा और हम कहीं भी आ जा सकेंगे। गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग की तरफ से दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्कूटी प्रदान की जाती हैं। उस कड़ी में यह स्कूटी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें