पुंछ। राजोरी-अनंतनाग लोकसभा सीट से प्रत्याशी महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती 15 मई से पुंछ जिले में तीन दिवसीय चुनाव प्रचार करेंगी। इल्तिजा मुफ्ती अपने इस चुनाव प्रचार का शुभारंभ पुंछ हवेली विधानसभा क्षेत्र से सुबह 10.30 बजे डाक बंगला से करेंगी। इस दौरान वह दिन भर हवेली विधानसभा के तहत पुंछ नगर व आसपास के क्षेत्रों में रोड शो करते हुए बीच-बीच में लोगों को संबोधित करेंगी। रात्रि पुंछ विश्राम के बाद वीरवार यानी 16 मई को वह कृष्णा घाटी के रास्ते मेंढर विधानसभा में प्रचार पर रहेंगी। यहां वह मनकोट से लेकर धारघलून तक रोड शो करते हुए बीच में कई स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए मां महबूबा मुफ्ती के लिए वोट मांगेगी। वीरवार रात को मेंढर में विश्राम के बाद शुकवार को सुरनकोट विधानसभा में चुनाव प्रचार रोड शो के साथ प्रचार संपन्न करेंगी। संवाद