फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में बिजली के 80 अवैध कनेक्शन काटे, दर्जनों हीटर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बिजली विभाग की तरफ से वीरवार को नगर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान 80 के करीब बिजली के अवैध कनैक्शन काटे गए। साथ ही अवैध रूप से चोरी छिपे प्रयोग किए जा रहे दर्जनों हीटर एवं ब्लोअर जब्त किए। कई लोगों पर अवैध रूप से बिजली प्रयोग करने को लेकर जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

नगर में बिजली विभाग के एई अभिनव डाबर और एईई मोहम्मद फजल की अगुवाई में विभाग के दर्जनों कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। घरों में अवैध रूप से लगाए गए बिजली के करीब 80 कनेक्शन काटते हुए तारें भी जब्त कर लीं। इस दौरान कई घरों में अवैध रूप से प्रयोग किए जाने वाले ब्लोेअर और हीटर जब्त किए गए, जबकि कई लोगों पर अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करने को लेकर जुर्माना भी लगाया गया। इस अभियान को लेकर एईई मोहम्मद फजल का कहना है कि ओवर लोडिंग के कारण जहां बार बार बिजली ट्रिप होने की समस्या पैदा हो रही है। वहीं हर दो तीन दिन में बिजली के ट्रांसफार्मर जल रहे हैं जिसको लेकर हमने औचक जांच शुरू की जिस दौरान करीब 80 स्थान पर अवैध रूप से लगाए गए बिजली के कनेक्शन काटे और बड़ी संख्या में हीटर और ब्लोअर जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि विभाग बार बार लोगों से आग्रह करता रहता है उनका जितना लोड रजिस्टर है उतना ही प्रयोग करें। अगर किसी का लोड अधिक है तो वह हमारे कार्यालय में आकर अपना लोड बढ़वाए ताकि हम उसी के अनुसार ट्रांसफार्मर लगाएं, लेकिन लोग इस तरफ ध्यान नहीं देते हैं। उलटा अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करते हैं जिससे सभी लोगों के लिए परेशानी खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हमारी ऐसी ही कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें