फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान: पुंछ में फिर मिला संदिग्ध विस्फोटक सामान, बम निरोधक टीम ने संभाला मोर्चा

Fri, 23 Oct 2026 11:09 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर के कसबलारी और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आईईडी होने के संदेह वाले सात कंटेनर और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
संदिग्ध मैगजीन बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध आईईडी और अन्य सामान बरामद किया है। यह बरामदगी शुक्रवार को कसबलारी और आसपास के इलाकों में एक ठिकाने से हुई।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों को तलाशी अभियान के दौरान भूरे रंग की टेप से लिपटे छह कंटेनर और नीले रंग की टेप से लिपटा एक कंटेनर मिला। इन सभी के संदिग्ध आईईडी होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा एक संदिग्ध मैगजीन, पाउच, लोहे का डिब्बा, काला बैग, एल्युमीनियम का कंटेनर, पावर अडैप्टर, पावर सोर्स और एक टिफिन भी बरामद किया गया है।

संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। टीम बरामद सामान की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कंटेनरों में विस्फोटक सामग्री है या नहीं। सुरक्षाबलों की ओर से मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें