पुंछ। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डीसी विकास कुंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत क्षय रोग (टीबी) रोगियों को पोषण सहायता प्रदान करने के लिए धनराशि वितरित की।
डीसी कार्यालय में आयोजित एक समारोह में उपायुक्त विकास कुंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी परवेज अहमद खान और जिला क्षय रोग अधिकारी को 71,000 रुपये की राशि का चेक प्रदान किया। इससे वह टीबी रोगियों को पोषण प्रदान करेंगे। संवाद