सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे और मंदिर का दरवाजा खोलने लगे तो ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद मंदिर समिति के पदाधिकारियों और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक लैब की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर चोर की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटना के बाद इलाके में लोगों में नाराजगी है।