फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मजिस्ट्रेट शतरंज प्रतियोगिता में हीना, सर्वजोत अव्वल

Fri, 24 Jan 2025 02:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित छात्रा हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कराई जा रही पहली मजिस्ट्रेट शतरंज प्रतियोगिता वीरवार देर शाम को सफलतापूर्वक समापन हो गई। जिसमें महिला वर्ग में हीना मीर प्रथम, वंशिका रैना द्वितीय और आर्य कौसर ने तृतीय पुरस्कार जीता। पुरूष वर्ग में सर्वजोत सिंह ने पहला, दीराज शर्मा ने दूसरा और नितिन शर्मा ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। इस पहली शतरंज प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल अंजुम शाहीन और जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मूलराज उत्तम ने की, जबकि जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल इसके मुख्य अतिथि रहे। विजेताओं को पुरस्कार और चेक प्रदान किए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस खालिद हुसैन वफा, प्रो. शमीम बंदे, प्रिंसिपल अंजुमन शाहीन और पीईएम विजय कुमार और अन्य मौजूद थे। चैंपियनशिप में कुल 57 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें