फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में बारिश से गिरा पेड़ कच्चा मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
punch.jpg
विज्ञापन
पुंछ। नगर के वार्ड 1 के मोहल्ला सुक्खा कट्ठा में बुधवार दोपहर को बारिश से एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मकान में रखे सामान को भी नुकासन पहुंचा है। इस घटना पर पड़ोसियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने और प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का मकान उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब एक बजे नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने लगी, जोकि शाम पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान दोपहर करीब ढाई बजे नगर के वार्ड 1 मोहल्ला सुक्खा कट्ठा निवासी मोहम्मद नासिर पुत्र फजल हुसैन के मकान के पास लगा एक बड़ा पेड़ अचानक टूट कर उसके मकान पर जा गिरा, जिससे उसका कच्चा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पीड़ित नासिर ने बताया है कि वे लोग उस समय घर में ईद मना रहे थे। तभी जोरदार धमाके के साथ मकान का एक हिस्सा गिर गया। आवाज सुनकर सभी परिवारीजन बाहर भागे। उसके बाद मकान का अधिकतर भाग गिर गया, जिससे मकान में रखा सामान भी तबाह हो गया है। पड़ोसियों ने कहा कि पीड़ित परिवार काफी गरीब है। वह इस क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत तक कराने में असमर्थ है। इसलिए सरकार उनकी सहायता करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें