फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ नगर तथा आस पास के क्षेत्रों में दो घंटों तक हुई झमाझम बारिश से मोसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
पुंछ नगर में दो घंटे बाद बारिश थमने पर आसमान में इन्द्र धनूया का मनमोहक नजारा - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। हफ्तों के इंतजार के बाद सोमवार देर शाम को अचानक नगर और आसपास के क्षेत्रों में हुई लगातार दो घंटे की झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, और क्षेत्र का मौसम को सुहाना बनाया। दो घंटों की बारिश के बाद सूरज फिर चमकने लगा, जिससे आसमान में इंद्रधनुष का मन मोहक नजारा भी दिखा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक पुंछ नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश होने लगी। इससे घरों के बाहर गए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में लोग बारिश के बीच ही घरों की तरफ भागने लगे, क्योंकि मौसम विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से दो दिनों से भारी बारिश के साथ, आंधी, तूफान और बाढ़ की चेतावनी दी जा रही थी। जिसे देखते हुए हर किसी को यह लगने लगा था कि शायद यह बारिश भयंकर रूप ले लेगी। लेकिन, पुंछ में मौसम विभाग की भविष्यवाणी को गलत साबित करते हुए दो घंटों के बाद ही बारिश पूरी तरह बंद हो गई।
हल्की फुहारों ने दी गर्मी से राहत
सुंदरबनी। उपजिला और इसके आसपास के क्षेत्र में रविवार देर रात हुई बारिश की हल्की फुहारों ने कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों सोमदत्त शर्मा, बोध राज, कुलदीप राज, ओम प्रकाश, मदन लाल, केवल कृष्ण, दौलत राम, आदि ने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया था। लेकिन, रविवार देर रात हुई बारिश की हल्की फुहारों ने गर्मी से काफी राहत दी है। आधी रात के बाद शुरू हुईं बारिश की हल्की फुहारें सोमवार दिन में भी रुक-रुक कर जारी रहीं। संवाद
विज्ञापन

बारिश ने दी गर्मी से राहत
मेंढर। उपजिले और इसके आस पास के क्षेत्रों में सोमवार दोपहर बाद झमाझम बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से यहां गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मेंढरवासी विजय कुमार, सुभाष चंद्र, मोहम्मद इस्माइल, बंसी लाल, कुशाल अहमद, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, सुनीत कुमार, हरमीत सिंह, कृष्ण कुमार और मोहिंदर लाल का कहना है कि करीब एक सप्ताह से यहां गर्मी के कारण लोग बेहाल थे। ज्यादातर लोग बाजारों में नहीं आते थे, जिससे रौनक कम हो रही थी। लेकिन, इस बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दी है। संवाद

मेंढर में झमाघम बारिश के बीच बाजार से गुजरती महिला- फोटो : POONCH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें