पुंछ। मंडी तहसील में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को नियंत्रण रेखा पर स्थित क्षेत्र के गली मैदान में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें गली सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में बीएमओ नुसरत उल निसा मुख्य अतिथि रहीं। शिविर में विभिन्न रोग विशेषज्ञों ने लोगों स्वास्थ्य की जांच की। क्षेत्र के लोगों के लिए पर आयुष्मान भारत कार्ड, गोल्डन कार्ड बनवाने का कार्य भी किया गया। संवाद