फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने किया सेहत योजना का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को उपचार के लिए वर्ष में पांच लाख रुपये तक की सहायता प्रदान करने हेतु सेहत योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के साथ ही मंडी, सुरनकोट और मेंढर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों ने चुने हुए पंच एवं बीडीसी प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए प्रधानमंत्री सीधा प्रसारण देखा और सुना।
विज्ञापन

नगर में उपायुक्त कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त राहुल यादव ने की। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हर नागरिक को वर्ष में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार करवाने का लाभ प्राप्त होगा। योजना के तहत जिले का कोई भी व्यक्ति न सिर्फ प्रदेश में बल्कि देश भर के 229 सरकारी और 35 गैर सरकारी अस्पतालों में उपचार करा सकेगा। इसके लिए सभी नागरिकों के गोल्डन कार्ड बनेंगे जोकि आपके लिए एटीएम का काम करेंगे। इस अवसर पर मंडी अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं सुरनकोट अस्पताल में बीएमओ जुल्फकार अली की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेंढर में बीएमओ डॉ. परवेज अहमद और एसडीएम साहिल जंडियल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें