पुंछ। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा न होने पर रोष प्रकट करते हुए उपराज्यपाल से अस्पताल में वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि वर्तमान में कोरोना जैसी महामारी के समय जिले में किसी भी अस्पताल में यह सुविधा नहीं है। पुंछ निवासियों सुरजन सिंह, आमिर हुसैन, निशु कुमार, अविनाश शर्मा, शमीम अहमद आदि ने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार पूरे देश में कोरोना फैल रहा है। ऐसे में भगवान न करे अगर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो गई तो मरीजों को बचाना मुश्किल हो जाएगा। संवाद