फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने मनकोट में ग्रामीणों की सेहत जांच दी दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सेना की रोमियो फोर्स ने शनिवार को हायर सेकेंडरी स्कूल मनकोट में चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें मनकोट, बलनोई, घानी, दबराज आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों ने अपनी सेहत की जांच करवाई। शिविर का शुभारंभ गांव के एक बुजुर्ग से फीता काटकर किया। सेना और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने लोगों की जांच कर मुफ्त दवाइयां दीं। साथ ही ग्रामीणों और स्कूल के विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए कोविड एसओपी का पालन करने की सलाह दी। शिविर में कई लोगों को कोविड वैक्सीन भी लगाई गई। पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने सेना के अधिकारियों का आभार प्रकट करते कहा कि वे लोग नियंत्रण रेखा से सटे गांवों में रहते हैं और यहां चिकित्सा सुविधाओं की किल्लत का सामना करना पड़ता है। लोगों ने आगे भी कैंप लगाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें