जम्मू। सेना की तरफ से मेंढर के दराना गांव में मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में सेना के चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही उन्हें दवाइयां भी वितरित की गईं। इसक ेसाथ ही कोविड़-19 के लिए इस्तेमाल होने वाले सामान भी दिया गया। ब्यूरो