फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में पुलिस ने 17 हैंड ग्रिनेड विस्फोट कर निषक्रिय किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के मेंढर सब डिवीजन में पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के सहयोग से 17 हैंड ग्रेनेडों को विस्फोट कर निष्क्रिय किया है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को मेंढर पुलिस थाने से जवान और पुलिस बम निरोधक दस्ते के सदस्य थाने में रखे 17 हथगोले लेकर कस्बे से कुछ किमी दूर बैरीरख क्षेत्र पहुंचे, जहां आबादी से दूर उन सभी हथगोलों को विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया। इन विस्फोटकों को पुलिस ने गत वर्ष नियंत्रण रेखा के बालाकोट क्षेत्र से आतंकी ठिकाने से बरामद किया गया था। इस पूरे मामले की पुष्टि एसएचओ मंजूर कोहली ने की। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 27 दिसंबर को बालाकोट में आतंकी ठिकाने से बरामद किए गए 17 हथगोलों को बिना आबादी वाले क्षेत्र में जाकर नष्ट कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें