फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: नौशेरा में मिला लम्बे कान वाला हेजहोग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। नौशेरा में लंबे कान वाला जानवर हेजहोग मिला है। इसकी पहचान की पुष्टि डॉ. श्यामकांत एस तालमले वैज्ञानिक सी भारतीय प्राणी सर्वेक्षण द्वारा की गई है। वन्यजीव वार्डन अमित शर्मा ने बताया कि लंबे कान वाले हेजहोग (हेमीचिनस कॉलरिस) उत्तरी भारत और पाकिस्तान में पाए जाने वाले स्तनपायी जानवर की एक छोटी प्रजाति है। लंबे कान वाला हेजहोग अपेक्षाकृत छोटा होता है। यह एक रात्रिचर प्राणी है जो अक्सर बिलों में निवास करता है। अधिकांश हेजहोगों की तरह ही इसकी पीठ पर भी कांटे होते हैं, जो मांसपेशियों के आवरण में धंसे हुए होते हैं। यह इसका सुरक्षा कवच होता है।
विज्ञापन

लंबे कान वाला हेजहोग भारत में गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश और पाकिस्तान में उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत, पंजाब और सिंध में पाया जाता है। सर्वेश राय प्रिंसिपल चीफ वन संरक्षक/मुख्य वन्यजीव वार्डन ने प्रदेश में लंबे कान वाले हेजहोग की पहली प्रामाणिक उपस्थिति की पुष्टि के लिए राजोेरी-पुंछ वन्यजीव प्रभाग के कर्मचारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें