फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: महिला मोटर बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

Wed, 05 Mar 2025 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ में जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल महिला बाइक रैली को झंडी दिखाते और बाइकर्स से बात करते
विज्ञापन
पुंछ। डीसी विकास कुंडल ने मंगलवार को डाक बंगला से शक्ति उद्घोष फाउंडेशन के बैनर तले नशा मुक्त सीमाएं, राइड फॉर स्ट्रेंथ, ब्रेक द चेन थीम के तहत महिला मोटर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बाइकर्स से बातचीत की। उनके साहस की सराहना की और पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षित यात्रा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे इस तरह की पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और समुदाय में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रैली ने महिलाओं की ताकत का प्रदर्शन किया। महिला बाइक रैली कठुआ, जम्मू, राजोरी से होती हुई यहां पहुंची। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी वकील अहमद भट्ट मौजूद थे। उन्होंने नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए सहायक वातावरण को बढ़ावा देने में सामुदायिक भागीदारी के महत्व को मजबूत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें