राजोरी। जिला की कालाकोट तहसील के मेहारी गांव में बुधवार को चार हैंड ग्रेनेड पाए गए। जिन्हें पुलिस ने निष्क्रिय कर दिए। एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि मेहारी कालाकोट के एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ संदिग्ध वस्तुएं खेत के पास पड़ी हैं। इसके बाद कालाकोट पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच करने पर पता चला कि वह हैंड ग्रेनेड है। उनमें जंग लगा है। इसके बाद सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाकर निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।