पुंछ में पशूपालन विभाग के स्टाफ को कोरोना संक्रामण से सुरक्षित रखने के लिए उनमें पी पी ई किटस वितरित करते जिला अधिकारी
- फोटो : AMAR UJALA
पुंछ।सोमवार को लाकडाउन के दूसरे चरण में केन्द्र सरकार के निर्देश पर जिले में भी करीब करीब सरकारी कार्यालयों को दोबारा खोल दिया गया और उनमें कामकाज को फिर से शुरू किया गया।इस दोरान सरकारी का देश का पालन करते हुए सभी सरकारी कार्यालयों में केवल 33प्रतिशत स्टाफ को ही काम पर बुलाया गया और इस दोरान सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए कर्मचारियों की कार्यालयों में बैठने और लोगों के काम करने की व्यवस्था की गई।इस दोरान अन्य सरकारी कार्यालयों के साथ पशू पालन विभाग,भेड़पालन विभाग,पी डब्लयू डी,कृषि विभाग आदि में आज एक बार फिर से काम काज शुरू कर दिया गया है।इस अवसर पर पशूपालन विभाग में कुछ लोग अपने जानवरों के लिए दवाईयां आदि भी लेने के लिए पहुंचे हुए थे।वहीं इस अवसर पर जिला पशूपालन अधिकारी डाकटर मोहम्मद इस्माईल ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अपने कार्यालय के कर्मचारियों एंव चिकित्सकों को कोरोना से सुरक्षा के लिए पी पी ई किटस भी प्रदान की ताकि वह अपने आप को सुरक्षित रख सकें।इस अवसर पर डज्ञकटर मोहम्मद इस्माईल ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि सरकार के आदेश पर हमने आज अपने कार्यालय में 33 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम शुरू कर दिया है और रोस्टर डियूटी के आधार पर आगे भी इसी प्रकार काम जारी रहेगा।अब गूजर एंव बकरवाल समुदाय के लोगों के अपने माल मवेशियों के साथ पहाड़ों पर स्थित डोकों पर जाने के दिन भी करीब आ रहे हैं जिसको ध्यान में रखते हुए हमनें अपने स्टाफ को कोरोना वायरस के संक्रामण से बचाने के लिए उन्हें आज यह पी पी ई किटस प्रदान की हैं ताकि वह संक्रामण से बचे रहें।