पुंछ में सेना द्वारा आयोजित लड़कियों की फुटबॉल लीग के उद्घाटन में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त क
पुंछ। सेना ने लड़कियों को खेलों से जोड़ने के लिए शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल लीग का शुभारंभ किया।
इसमें पुंछ के विभिन्न स्कूलों की छह टीमें भाग ले रही हैं। शुक्रवार शाम को लड़कियों की फुटबॉल लीग का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस समारोह की अध्यक्षता फुटबॉल कोच राजेंद्र सिंह ने की, जबकि सेना के कमांडिंग अधिकारी इसके मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर टाॅस की। इसके बाद दो मैच खेले गए। संवाद