फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मुगल रोड पर ताज़ा बर्फबारी, यातायात अगले आदेश तक बंद, ठंड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। पुंछ और राजोरी जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर वीरवार शाम ताजा बर्फबारी शुरू हो गई। इसके चलते प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अगले आदेश तक मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
शाम करीब तीन बजे मुगल रोड पर बर्फबारी होने लगी। यातायात पुलिस एस ओ मुगल रोड मोहम्मद अकबर जवानों के साथ तुरंत पीर की गली पहुंचे। उन्होंने मार्ग पर चल रहे वाहनों को बिना रुके बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों को पार कराया। बर्फबारी से सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी, जिससे वाहनों की गति धीमी हो गई। सभी वाहनों के पीर की गली पार करने के बाद मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। एसएसपी ट्रैफिक रूरल जम्मू, मास्टर पॉपसी ने बताया कि मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोकी गई है। यह रास्ता अगले आदेश तक बंद रहेगा।
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता
प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। यात्रियों और वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे मुगल रोड का रुख न करें। यह तब तक है जब तक आधिकारिक तौर पर यातायात बहाल नहीं हो जाता।
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में बारिश और ठंड
मुगल रोड पर बर्फबारी के बीच देर शाम पांच बजे से जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। इस बारिश के कारण जिले के तापमान में भारी गिरावट आई है। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कंपकपी छूटने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें