फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में वन विभाग के गार्ड पर जानलेवा हमला, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। ड्यूटी के दौरान रविवार को वन विभाग के एक बीट गार्ड पर जानलेवा हमला कर वर्दी फाड़ दी गई। वन विभाग ने कथित तौर पर गार्ड पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को नामजद करने हुए पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
वन विभाग रेंज अधिकारी ने एक वीडियो साझा करने साथ ही थाना प्रभारी पुंछ को लिखत रूप से भेजे गए पत्र में इस बात काे उजागर किया गया है कि छह सितंबर को पुंछ फॉरेस्ट ब्लॉक के बीट के कम्पार्टमेंट नंबर 182/एच बनवत से अंतिम संस्कार के लिए विभागीय तौर पर जलाऊ लकड़ी निकालने के दौरान बनवत निवासी अब्दुल मजीद पुत्र अजीजा और मोहम्मद आफताब पुत्र फजल हुसैन ने पुंछ के बीट गार्ड मोहम्मद शब्बीर पर हमला कर दिया। जिससे बीट गार्ड को कई गहरी चोटें आईं और उसकी वर्दी भी फट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेस्ट रेंज अधिकारी ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान गार्ड पर जानलेवा हमला उसकी हत्या का प्रयास है, मारपीट, दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोपों के तहत आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। जिस पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें