फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के पहले जुम्मे को इमाम सहित पांच लोगों ने प्रशासन की अनुमति पर जुम्मू की निमाज अता की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ।शुक्रवार को कोरोना महामारी को फैलने से जारी लाक डाउन एंव अन्य प्रतिबंधों के बीच माहे रमजान के पहले जुम्में पर जिले भर में अधिकतर मसजिदें सुनसान ही रही।जबकि जिला प्रशासन की अनुमति पर नगर के मुख्य बाजार स्थित जामा मसजिद में इमाम सहित पांच लोगों ने रमजान के पहले जुम्मे की निमाज आता करते हुए पाक परवरदिगार से देशं एंव दुनियां से कोरोना महामारी को दूरे करने की दुआ की।वहीं इस अवसर पर जामा मसजिद के इमाम मोलाना मोहम्मद फारूक मिसबई ने पुंछ के लोगों विशेष कर मुसलिम समुदाय के लोगों के कोराना महामारी के चलते मसजिदों की तरफ का रूख न करने पर उनका धन्यवाद अदा करते हुए लोगों का आहवान किया कि वह पहले जुम्मे की ही तरह आगे भी इस प्रकार प्रशासन का सहयोग करते हुए मसजिदों से दूर रह कर अपने घरों में इबादत करें ताकि पुंछ को कोराना वयरस से बचाए रखा जा सके।गोरतलब हैकि कोरोना महामारी को देखते हुए देश भर की ही तरह जिले में भी पिछले दो महीनों से लाकडाउन और अन्य कई प्रकार के प्रतिबंध लगाते हुए कहीं पर भी किसी भी प्रकार के धार्मिक,सामाजिक एंव राजनीतिक आयोजनों पर रोक लगाई गई है।जिसके चलते मुसलिम समुदाय के धार्मिक नेताओं और उलेमाओं की तरफ से रमजान के महीने में मसजिदों में किसी भी प्रकार की इबादत के लिए लोगों के जमा होने से समुदाय के लोगों को मना कर रखा गया है।ऐसे में आज पहले जुम्मे पर मसजिद आबाद रहे इसके लिए जिला प्रशासन से पांच लोगों को निमाज अता करने की अनुमति दी गई थी जिसका सही प्रकार से पालन किया गया है।वहीं इस दोरान जिले भर के साथ ही पुंछ नगर में भी जगह जगह सुरक्षाबलों के जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात होकर लाकडाउन को लागू करवाने में जुटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें