फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एलओसी के पास मिलीं पांच बारूदी सुरंगें, सेना ने किया निष्क्रिय

Sat, 10 Oct 2026 12:59 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ के बसोनी टॉप इलाके में एलओसी के पास दो दिनों में पांच बारूदी सुरंगें मिलीं जिन्हें सेना ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना ने पांच बारूदी सुरंगों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। शनिवार सुबह सेना की गश्ती टीम को बसोनी टॉप इलाके में सीमा बाड़ के पास दो बारूदी सुरंगें मिलीं। इससे पहले शुक्रवार को इसी इलाके में तीन अन्य बारूदी सुरंगें बरामद हुई थीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सभी पांचों बारूदी सुरंगों को सेना के बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि एलओसी के अग्रिम इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं। हालांकि, भारी बारिश के कारण कई बार ये सुरंगें अपनी जगह से खिसककर जमीन की सतह पर आ जाती हैं जिससे लोगों और सुरक्षाबलों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें