फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कार की टक्कर, छह लोग घायल, दो महिलाएं जिला अस्पताल रेफर, जांच जारी

Wed, 06 May 2026 11:32 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ के सथरा गांव के पास मंडी मार्ग पर मिनी बस और कार की आमने-सामने टक्कर में छह लोग घायल। पुंछ में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कार की टक्कर, छह लोग घायल, दो महिलाएं जिला अस्पताल रेफर, जांच जारी
विज्ञापन
पुंछ मंडी मार्ग पर मिनी बस और कार की टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले में आज दोपहर पुंछ-मंडी मार्ग पर स्थित सथरा गांव के पास एक मिनी बस और अल्टो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार अल्टो कार (नंबर जेके 12बी 9874) और मिनी बस (नंबर जेके 12सी 8927) की आमने-सामने टक्कर हुई, जिसमें कार सवार दो लोग और बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। घायलों की पहचान 58 वर्षीय शाह बेगम, 45 वर्षीय फातिमा बेगम, 44 वर्षीय अब्दुल कयूम, 50 वर्षीय हाकिम बी, 50 वर्षीय इमदाद हुसैन और 50 वर्षीय शकीला बी के रूप में हुई है।

इनमें से शाह बेगम और फातिमा बेगम की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल, पुंछ रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें