फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सेना के लिए घास लेकर आ रहा ट्रक तारों से भिड़ा, लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जम्मू से सेना के लिए घास लेकर पुंछ आए ट्रक में वीरवार सुबह करीब आठ बजे नगर के मोहल्ला कामसर में आग लग गई। ट्रक सड़क के साथ लगी बिजली की तारों से छू गया। शार्ट सर्किट होने से ट्रक में आग लग गई। लोगों ने देखा तो तत्काल फायर ब्रिगेड, पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक में से घास को निकाला और करीब 2 घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां पर बिजली की तारें काफी ढीली और नीचे झुकी हुई हैं। अक्सर इस प्रकार के हादसे पेश आते हैं। इससे पहले भी इस साल करीब तीन ट्रकों में आग लग चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह जम्मू से सेना के लिए घास लेकर पुंछ पहुंचे ट्रक (जेके 02डीबी 8137) कामसर पहुंचा तो ट्रक बिजली की तारों से भिड़ गया। ट्रक में लदी घास में आग लग गई। वहां मौजूद मोहम्मद बशीर और मोहम्मद तारिक ने ट्रक में आग लगी देख ट्रक को रुकवाया और फायर ब्रिगेड और पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

ट्रक चालक गफूर का कहना है कि समय रहते लोगों ने मुझे रोक दिया वरना मैं आगे निकल जाता और इससे बड़ा हादसा हो जाता। मोहल्ला कामसर निवासियों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से इस तरह के हादसे बार बार पेश आ रहे हैं परन्तु विभाग पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। कहा कि शहर में लगी तारें 40 साल पुरानी हैं और दस फुट ही ऊंची हैं, जो हादसों का कारण बन रही हैं। इन तारों को बदला जाए और ऊंचा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें