फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मोहल्ला परेड में घर में लगी आग

Sat, 25 May 2024 05:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ नगर के मोहल्ला परेड में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक घर में आग लग गई। इस कारण घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आस पड़ोस के लोगों और फायर ब्रिगेड की तत्काल कार्रवाई से जानी नुकसान को बचाने के साथ ही आसपास के घरों तक आग को पहुंचने से रोक लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे नगर के मोहल्ला परेड निवासी जीत कुमार के घर के कमरे में अचानक आग लग गई। इसका पता चलने पर जीत कुमार की पत्नी ने मोहल्ले वालों को इकट्ठा किया। तब तक आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। इससे कमरे में रखे बक्सों, बिस्तरों एवं अन्य समान ने आग पकड़ ली। आग का पता चलते ही आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाने के प्रयास करने लगे। इस बीच फायर ब्रिगेड को भी मामले की सूचना दी गई जिस पर समय रहते लोगों और फायर ब्रिगेड काबू पाया। प्राथमिक दृष्टि से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें