पुंछ। सुरनकोट के चंडीमाड़ा क्षेत्र के दूरदराज के पहाड़ी गांव वार्डनू में वीरवार को एक कच्चे मकान में आग लगने से मां बेटे की मौत हो गई। गांव काफी दूर होने और क्षेत्र में सड़क न होने के कारण मौके पर दमकल विभाग नहीं पहुंच सका। आग भयंकर हो पर लोगों व पुलिस ने इसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंत में मकान को गिराना पड़ा। घंटों बाद आग के ढेर से मां-बेटे का शव निकाला गया।
मृतकों की पहचान हमीदा बेगम (35) पत्नी शौकत हुसैन और उसका बेटा आकिब हुसैन (3) के रूप में हुई है। दोपहर बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर मां-बेटे का शव सुपुर्द ए खाक कर दिया। इस घटना में शौकत हुसैन के हाथ पांव भी झुलस गए। जबकि, घर में मौजूद उनके तीन अन्य बच्चे सुरक्षित बच गए। प्राथमिक दृष्टि से आग लगाने का कारण रसोई गैस सिलिंडर में आग लगना और उसमें विस्फोट होना माना जा रहा है। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार तड़के सुरनकोट तहसील के बफलियाज ब्लॉक के चंडीमाड़ा क्षेत्र के दूरदराज के गांव वार्डनू निवासी शौकत हुसैन के मकान में आग लग गई। इसने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। ऊंचाई वाला क्षेत्र होने के कारण सुबह चलने वाली तेज हवाओं ने आग में घी डालने का काम किया। इससे मकान के हर कोने से आग की लपटें उठने लगीं। आग का पता चलते ही शौकत अपने पास मौजूद तीन बच्चों को लेकर बाहर भागा। उन्हें बाहर छोड़कर वह पत्नी और तीन वर्षीय बच्चे की तरफ भी दौड़ा, लेकिन तब तक आग विकराल हो गई।
इस बीच रसोई गैस सिलिंडर में भी विस्फोट हो गया। इसके बाद आसपास के लोग भी आग बुझाने में लग गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। लेकिन, आग काबू में नहीं आई। आग को फैलने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने मकान की छत को गिराया। छत की मिट्टी पड़ने से आग शांत हुई, और मृृतक मां और बेटे के शवों को बाहर निकाला गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में गम की लहर दौड़ गई।
----
सड़क न होने के कारण नहीं पहुंची दमकल
वार्डनू चंडीमाड़ा क्षेत्र के दूरदराज इलाके का पहाड़ी गांव है। यहां तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। इसलिए, जानकारी मिलने के बावजूद गांव तक दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंच पाईं। आग लगने के बाद ग्रामीणों की पुकार पर केवल पुलिस ही पहुंची।
पुंछ जिले की सुरनकोट में कच्चे मकान में लग आग,आग पर काबू पाते लोग,झुलसा शोकत और विस्फोट के बद सिलें- फोटो : POONCH
पुंछ जिले की सुरनकोट में कच्चे मकान में लग आग,आग पर काबू पाते लोग,झुलसा शोकत और विस्फोट के बद सिलें- फोटो : POONCH
पुंछ जिले की सुरनकोट में कच्चे मकान में लग आग,आग पर काबू पाते लोग,झुलसा शोकत और विस्फोट के बद सिलें- फोटो : POONCH