फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: रसोई गैस रिसाव से एक घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 04 Jul 2024 05:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस, फायर ब्रिगेड के साथ ही आम लोगों के प्रयासों से आस पास के घर बच गए
विज्ञापन

पुंछ। मंडी तहसील मुख्यालय के मंडी कस्बे में बुधवार देर शाम रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव होने से घर में आग लग गई। इससे घर की रसोई व साथ के कमरों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

आग लगने के बाद आम लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे आसपास के अन्य घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।मंडी के पूर्व सरपंच मुगोशर बांडे के अनुसार आज देर शाम को मंडी कस्बे के अकबर अली अंसारी के घर की रसोई में लगे एलपीजी सिलिंडर में अचानक रिसाव होने लगा।इससे रसोई में भयंकर आग लग गई। इस कारण रसोई में रखे दो अन्य सिलिंडर ने आग पकड़ ली। इससे रसोई के साथ स्थित घर के अन्य कमरों में रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास किया। इस बीच एसएचओ मंडी सुनील सिंह पुलिस दल और फायर ब्रिगेड सहित मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया, परंतु तब तक रसोई के साथ ही घर के अन्य कमरों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें