फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में टाटा नमक के 235 नकली पैकेट बरामद,पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कारवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर उपजिले के गांव हरनी में मंगलवार को पुलिस ने एक होलसेल दुकान पर छापामारी कर टाटा नमक के 235 नकली पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर को मेंढर उपजिले के गुरसाई पुलिस स्टेशन में दिल्ली से टाटा नमक कंपनी के कुछ अधिकारी और विशेषज्ञ पहुंचे और थाने में क्षेत्र में टाटा नमक के नाम पर नकली नमक बेचे जाने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वे एसएचओ न्याज अहमद एवं पुलिस दल को साथ लेकर हरनी बाजार में एक होलसेल की दुकान पर पहुंचे। जहां छापामारी कर टाटा नमक के 235 नकली पैकेट बरामद किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें