फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर 253 कनाल सरकारी भूमि को मुक्त कराया

विज्ञापन
पुंछ में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दोरान जे सी बी मशीन और अधिकारी काम करते हुए - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को गांव कनूईयां और बैंछ में अतिक्रमण हटाओ अभियान चालाया। इस दौरान 253 कनाल भूमि से मुक्त कराई। इसका मूल्य करीब सात करोड़ रुपये आंका गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त इंद्रजीत के निर्देश पर तहसीलदार हवेली अंजुम बशीर खटक, नायब तहसीलदार खुर्शीद अहमद, डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज अहमद की अगुवाई में पुलिस दल एवं जेसीबी मशीनों की सहायता से गांव कनूईयां और बैंछ में सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों को हटाते हुए सरकारी भूमि पर बनाए गए ढांचे गिराने के साथ ही सरकारी भूमि पर उगाई गई फसल को भी उखाड़ दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भूमि पर अवैध कब्जा करने से परहेज करने के निर्देश देते हुए कहा कि कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें