फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने 183 कनाल भूमि से कब्जा हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराते हुए जिला प्रशासन की तरफ से नगर के निकटवर्ती गांव खनेतर में राजस्व रिकार्ड में हेराफेरी कर कब्जाई गई करीब 183 कनाल भूमि से कब्जा हटाया। जानकारी के अनुसार गांव खनेतर स्थित खसरा नंबर-297 में करीब 870 कनाल 2 मरला भूमि गैरमुकिम दरिया की थी। इसके वर्ष 1961-62 के राजस्व रिकार्ड में भी साफतौर पर दर्ज था।
विज्ञापन

उसी खसरा नंबर में करीब 183 कनाल भूमि का वर्ष 1990 में राजस्व रिकार्ड बदल कर उसे गांव के कुछ लोगों के नाम कर दिया गया। जब इस मामले की जानकारी उपायुक्त राहुल यादव को मिली तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजस्व रिकार्ड को रद्द कर दिया। इसके बाद तहसीलदार को मौके पर भेज कर उस जमीन का मुआयना कर रिपोर्ट देने की बात कही। सोमवार को तहसीलदार की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से कब्जाई गई 183 कनाल भूमि से कब्जा हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें