पुंछ। नगर में बिजली विभाग की तरफ से शुक्रवार को बकायादारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। दो दर्जन के करीब कनेक्शन काटे। साथ ही 40 हजार रुपये बकाया भी वसूला। मीटर की तारें भी जब्त की गईं। विभाग की तरफ बकायादारों को चेतावनी दी कि बिल का भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटे जाएंगे।