पुंछ। सुरनकोट तहसील में वीरवार देर शाम करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान खुर्शीद अहमद पुत्र मोहम्मद कासिम निवासी वार्ड 3 गांव मरहोट के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम खुर्शीद अहमद घर के पास ही बिजली की मुख्य लाइन के संपर्क आ गया। इससे उसे जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।