फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों ने निकाला रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
-चुनावों के लिए विशेष ड्यूटी पर आए सुरक्षाबल भी मार्च में हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। लोकसभा चुनाव के चलते मंगलवार को बाद दोपहर पुंछ नगर सहित जिले के मेंढर और मंडी में पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च निकाला। मार्च में पुलिस, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस और आईटीबीपी के हजारों जवानों ने भाग लिया। चुनावों के लिए विशेष ड्यूटी पर आए सुरक्षाबल भी मार्च में शामिल हुए।
विज्ञापन

पुंछ नगर में दोपहर बाद नगर स्थित डिग्री कॉलेज मैदान में डीएसपी हेडक्वार्टर कुलदीप कुमार, डीएसपी डीआर पंकज सूदन और एसएचओ पुंछ कुनाल सिंह जमवाल की अगुवाई में सुरक्षाबलों के हजारों जवान और अधिकारी एकत्र हुए। जहां से एसएसपी युगल मनहास के निर्देश पर रूट मार्च शुरू किया गया। हथियारों से लैस जवानों और अधिकारियों ने भारत माता की जय के जयघोष लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। देर शाम पुलिस लाइन मैदान में रूट मार्च संपन्न किया गया। इस दौरान मंडी और मेंढर में भी इसी प्रकार का रूट मार्च निकाला गया। एससी पुंछ युगल मन्हास का कहना है कि रूट मार्च का उद्देश्य लोकसभा चुनावों को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों का मनोबल बढ़ाना है। साथ ही चुनावों के लिए विशेष ड्यूटी पर आए सुरक्षा बलों को क्षेत्र के बारे में समझाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें