फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मुख्य शिक्षा अधिकारी पुंछ ने कई निजी स्कूलों पर कसा शिकंता वाहनों के साथ ही रिकॉर्ड की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मुख्य शिक्षा अधिकारी विशंबर दास को जिले में निजी स्कूलों की तरफ से मनमानी किए जाने सरकारी आदेश का पालन न कर मर्जी मुताबिक स्कूल खोलने और बंद करने का समय भी लागू किए जाने किए जाने की शिकायत मिली है। साथ ही स्कूली बसों में विद्यार्थियों को अधिक संख्या में सवार किए जाने और गरीबी रेखा के नीचे के 15% विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा दिए न दिए अथवा बसों का अधिक किराया ले जाने और अधिक स्कूल फीस लिए जाने की भी शिकायत मिली है। शनिवार को उन्होंने कई निजी स्कूलों पर शिकंजा कसते हुए जिला शिक्षा योजना अधिकारी नरेंद्र मोहन सूरी के साथ कई निजी स्कूलों की बसों का बीस रास्ते निरीक्षण करते हुए उनमें सवार बच्चों की संख्या को जांचा।
विज्ञापन

इसके साथ ही कई स्कूलों का औचक दौरा कर स्कूल प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की वहीं स्कूल का रिकॉर्ड भी खंगाला साथ ही इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने निजी स्कूलों के संचालकों को अपना सारा रिकॉर्ड मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचाने के भी निर्देश दिए साथ ही स्कूल संचालकों को सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार शहरी क्षेत्रों में स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह दस से शाम चार बजे तक रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी विशंभर दास का कहना था कि काफी समय से निजी स्कूलों के खिलाफ मिल रही शिकायतों। स्कूल बसों में ओवर लोडिंग किए जाने, बसों का किराया अधिक लिए जाने, अधिक फीस वसूले जाने, गरीबी रेखा के नीचे के बच्चों को दाखिला न दिए जाने और सरकारी आदेश के अनुसार स्कूल खोलने बंद करने के समय का पालन न किए जाने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए हमने आज निजी स्कूलों पर एक तरह का क्रेक डाउन लगाया और कई निजी स्कूलों में पहुंच कर कई प्रकार की जांच की है एवं ने उनका रिकॉर्ड भी जांचा है और रिकार्ड की विस्तृत जांच के लिए रिकार्ड सहित स्कूल संचालकों को अपने कार्यालय पर भी तलब किया है। रिकार्ड जांच के दोरान अगर कोई निजी स्कूल दोषी पाया जाएंगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें