मेंढर। उपजिले में भी सोमवार से नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में बच्चों के आने का और पढ़ाई का सिलसिला एक बार फिर से शुरू शुरू हो गया। इसके चलते मेंढर के स्कूलों में रौनक देखने को मिली। काफी समय बाद बच्चों के स्कूलों में आने पर एक ओर अभिभावकों और दूसरी ओर शिक्षकों को भी खुशी हुई। बच्चों के नहीं होने पर स्कूलों में सूनेपन की समाप्ति भी हुई। मिडिल स्कूलों तक स्कूल खुलने पर मेंढर के शिक्षक विजय कुमार, मोहम्मद तारिक, वसीम अहमद, रमेश चंद्र, मुनीश कुमार और जफर मोहम्मद ने कहा कि हमें बेहद खुशी है कि बच्चे स्कूल आए हैं। बच्चे भी भी बहुत खुश हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इस महामारी को खत्म कर सभी को सुखी जीवन व्यतीत करने का अवसर दें। संवाद