जम्मू। सेना ने मंडी के सरकारी डिग्री कॉलेज में युवा महोत्सव (जीके क्विज प्रतियोगिता) का आयोजन किया। छात्रों ने इसमें अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। हालांकि, कोविड- 19 के कारण कार्यक्रम सामान्य से कम पैमाने पर आयोजित किया गया। कॉलेज के छात्रों के बीच इसकी लोकप्रियता पहले जैसी ही थी।
इस आयोजन में मंडी के डिग्री कॉलेज से 07 लड़कियों, 08 लड़कों और 08 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को उनके ज्ञान और प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया जा सके। छात्रों को उनके शानदार प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय आबादी के बीच सद्भावना विकसित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा और देशभक्ति और भारत की एकीकृत अगली पीढ़ी की नींव रखेगा। छात्र-छात्राओं ने उक्त आयोजन के समापन पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया।