पुंछ। जिले में सोमवार को भूकंप के जोरदार झटके से धरती डोल गई। भूकंप का पता चलते ही लोग मकानों एवं दुकानों से खुले स्थानों की तरफ भागने लगे। इस दौरान हर किसी की जुबान पर ऊपर वाले का ही नाम निकलता सुनाई दिया। भूकंप से जिले में कहीं पर भी किसी प्रकार के बड़े नुकसान का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है।
कुछ स्थानों पर लोगों ने घरों की दीवारों में हल्की दरारें आने की बात करते हुए सोशल मीडिया पर दीवारों के फोटो जरूर पोस्ट किए, लेकिन अधिकारिक तौर पर कहीं भी नुकसान होने की बात नहीं कही गई है। भूकंप के झटके शाम करीब 7.31 बजे महसूस किए गए। झटका इतना जोरदार था कि हर कोई सहम कर रह गया। संवाद