फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में तलाशी अभियान, 3.2 किलो हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर पुलिस ने नियंत्रण रेखा से सटे बसूनी क्षेत्र से वीरवार को तलाशी अभियान के दौरान करीब 3.2 किलो हेरोइन बरामद की। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। तस्करों का पता नहीं चल पाया। मेंढर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि मेंढर सब डिवीजन के नियंत्रण रेखा से सटे बसूनी क्षेत्र में दो लोगों के बीच नशे की डील होने वाली है। एसडीपीओ मेंढर जाहिर अब्बास जाफरी और एसएचओ मेंढर ने टीम के साथ बुधवार देर रात से वीरवार सुबह तड़के तक बसूनी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को एक जगह तीन पैकेट पड़े मिले। जांच में यह हेरोइन पाई गई। इस बारे में एसडीपीओ मेेंढर कर कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें