मेंढर। उपजिले के छत्राल इलाके में तैनात सेना की राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत महिलाओं के लिए 45 दिवसीय ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें स्थानीय और दूरदराज इलाकों में रहने वाली महिलाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया गया। इस ट्रेनिंग कोर्स के बाद मंगलवार को इसका समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं को ट्रैफिक नियमों, गाड़ियों के रखरखाव और इलाकों से बाहर जाकर घूमने आदि की जानकारी दी गई। संवाद