फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। लॉकडाउन के चलते मुगलरोड से बर्फ हटाने का बंद पड़ा काम फिर से शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई ने करीब आधा दर्जन मशीनों एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों को लगाया है। इस बीच सुरनकोट तहसील के बफलियाज से करीब 33 किलोमीटर क्षेत्र से बर्फ हटाई जा चुकी है। उपायुक्त राहुल यादव ने बताया कि अगर मौसम सही रहा तो आठ-दस दिन में मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम पूरा कर पीर की गली तक मार्ग को वाहनों के चलने योग्य बना दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों तक काम बंद रहने के बाद बुधवार सुबह दस बजे पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल ज्योति शर्मा, एई तारिक अहमद खान और जेई गगनदीप की देखरेख में बफलियाज से पीर की गली तक बर्फ हटाने का काम शुुरू किया गया। करीब पांच फुट मोटी बर्फ की कटाई एवं उसे हटाने का काम शुरू किया गया। स्नोप्लो, स्नोकटर, जेसीबी और बुल्डोजरों को बर्फ हटाने में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें